Concepts of Environmental Conservation Embedded in the Indian Knowledge Tradition
भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित पर्यावरण संरक्षण की अवधारणाएं (https://doi.org/10.5281/zenodo.23016701)
Keywords:
पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परम्परा, ज्ञान-विज्ञान, सतत विकास।Abstract
पर्यावरण शब्द परि (चारों ओर का) तथा आवरण (ढका हुआ) शब्द से मिलकर बना है। पर्यावरण शब्द में प्रकृति के विभिन्न घटको जैसे वायु, जल, मृदा एवं जीवधारियों आदि को सम्मिलित किया गया है भारतीय ज्ञान परंपरा में ज्ञान और विज्ञान का अद्भुत समन्वय है। इसमें मानव के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण को अति आवश्यक माना गया है। भारतीय ज्ञान परंपरा में वैदिक काल से ही मानव को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया है। ऋग्वेद काल से ही भारतीय ज्ञान परंपरा जीवन के भौतिक, आध्यात्मिक, नैतिक और बौद्धिक मूल्यों पर केंद्रित रही है। प्राचीन साहित्य में सदा ही सत्य, अनुशासन, विनम्रता, आत्मनिर्भरता और सभी के सम्मान जैसे मूल्यों पर जोर दिया गया है। वेदों में शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की श्रेष्ठता है। प्रस्तुत लेख में पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के लिए परंपरागत रूप से चली आ रही भारतीय ज्ञान परंपरा की विवेचना की गई है।
